August 30, 2026 7:16 am

August 30, 2026 7:16 am

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा परिवहन विभाग में 7 जीएम के तबादले, आदेश जारी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 जनरल मैनेजर (GM) के तबादला और पोस्टिंग आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:
नवीन कुमार (नव-प्रमोटेड) को मुख्यालय चंडीगढ़ से जीएम, हरियाणा रोडवेज रोहतक लगाया गया।
मनोज कुमार को मुख्यालय चंडीगढ़ से जीएम, हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद नियुक्त किया गया।
अनित कुमार को सिरसा से स्थानांतरित कर जीएम, झज्जर बनाया गया।


कुलदीप जांगड़ा को नूंह से स्थानांतरित कर जीएम, सिरसा नियुक्त किया गया।
संजय तिहाल को झज्जर से हटाकर मुख्यालय चंडीगढ़ भेजा गया।
परदीप कुमार को मुख्यालय चंडीगढ़ से जीएम, नूंह लगाया गया।
समिंदर को प्रमोशन के बाद मुख्यालय चंडीगढ़ में तैनाती दी गई।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी नियुक्तियां वैकेंट पोस्ट और प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर की गई हैं।
यह आदेश डॉ. राजा शेखर वुंद्रु (अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग) की ओर से जारी किए गए हैं।
सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से हरियाणा रोडवेज की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और विभिन्न डिपो में प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 3 7
Total Users : 400837
Total views : 646656

शहर चुनें