November 16, 2026 12:13 am

November 16, 2026 12:13 am

HARYANA: कांग्रेस ने सोनीपत और अंबाला नगर निगम मेयर पद के उम्मीदवार घोषित किए

पंचकूला पर फैसला कल संभव
बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 अप्रैल। हरियाणा में नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने सोनीपत और अंबाला नगर निगम के मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस ने सोनीपत नगर निगम से कमल दीवान को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि अंबाला नगर निगम से कुलविंदर कौर को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा गया है। दोनों नामों की घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और चुनावी मुकाबला रोचक होने की संभावना बढ़ गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अब पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के उम्मीदवार के नाम पर भी मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि पंचकूला मेयर पद की टिकट की घोषणा कल तक की जा सकती है। इसको लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं और पार्टी हाईकमान अंतिम निर्णय लेने में जुटा हुआ है।

नगर निगम चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पंचकूला में मेयर पद के उम्मीदवार की घोषणा को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नजरें अब कांग्रेस नेतृत्व पर टिकी हुई हैं। कल होने वाली संभावित घोषणा से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 8 3 1
Total Users : 454831
Total views : 719859

शहर चुनें