August 28, 2026 8:52 am

August 28, 2026 8:52 am

पंचकूला विधायक चंद्र मोहन ने कांग्रेस मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 21 अप्रैल : हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सह-प्रभारी प्रफुल्ल गुडथे व विधायक चंद्रमोहन की उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को मेयर पद का चुनाव चिह्न सौंपा। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पंचकूला के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा को ध्यान में रखते हुए सुधा भारद्वाज जैसे कर्मठ, ईमानदार और जनहितैषी चेहरे पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि पंचकूला की जनता कांग्रेस उम्मीदवार को भारी समर्थन देकर विजयी बनाएगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को करारा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि पंचकूला शहर को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छ प्रशासन, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए अवसर और व्यवस्थित विकास देने का संकल्प कांग्रेस पार्टी का है। नगर निगम चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल स्पष्ट दिखाई दे रहा है।मेयर पद की उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनका लक्ष्य रहेगा। पंचकूला नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में पंचकूला विधायक चंद्र मोहन ने कांग्रेस मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान विधायक चंद्र मोहन ने कहा कि पंचकूला की जनता इस बार बदलाव चाहती है और कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सुधा भारद्वाज एक कर्मठ, ईमानदार और जनता के बीच सक्रिय रहने वाली प्रत्याशी हैं, जिन्हें शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पंचकूला नगर निगम में बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और विकास कार्यों को गति देने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाना आवश्यक है। जनता भाजपा के कुशासन और अधूरे वादों से निराश है तथा अब कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 4 0
Total Users : 399340
Total views : 644603

शहर चुनें