बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 23 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए पंचकूला नगर निगम के वार्डवार पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह सूची राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दी गई है।
प्रेस नोट के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से चर्चा के बाद हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई। यह सूची पंचकूला नगर निगम के सभी 20 वार्डों के लिए जारी की गई है।
घोषित उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 1 से श्रीमती परमजीत कौर, वार्ड 2 से परमजीत कौर, वार्ड 3 से सुरेश वर्मा, वार्ड 4 से भारत हितेशी, वार्ड 5 से जय कौशिक, वार्ड 6 से पार्थ गुप्ता, वार्ड 7 से ज्योति प्रसाद, वार्ड 8 से राजकुमार जैन, वार्ड 9 से हरेंद्र मलिक और वार्ड 10 से शेखर पांडेय को मैदान में उतारा गया है।
इसी तरह वार्ड 11 से अनुराधा पुरी, वार्ड 12 से राकेश जगोता, वार्ड 13 से दीपक गर्ग, वार्ड 14 से राकेश गोयल, वार्ड 15 से प्रियंका, वार्ड 16 से निर्मला देवी, वार्ड 17 से सुदेश बिड़ला, वार्ड 18 से पूजा देवी, वार्ड 19 से मनीषा रानी और वार्ड 20 से गौतम राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि सभी उम्मीदवारों का चयन संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतर रही है और प्रत्येक वार्ड में मजबूत संगठनात्मक ढांचे के दम पर जीत हासिल करने का दावा कर रही है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पंचकूला नगर निगम चुनाव में इस बार मुकाबला रोचक रहने की संभावना है, जहां विभिन्न दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भाजपा द्वारा समय रहते उम्मीदवारों की घोषणा को रणनीतिक रूप से अहम कदम माना जा रहा है।









Total Users : 304176
Total views : 512095