बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 24 अप्रैल: नगर निगम आम चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। आज मेयर पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 53 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
रिटर्निंग अधिकारी सह एसडीएम कालका संयम गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से नामांकन दाखिल हुए हैं। भाजपा की ओर से श्याम लाल बंसल ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि कांग्रेस की ओर से सुधा भारद्वाज और संजीव भारद्वाज ने एक-एक नामांकन दाखिल किया।
उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 53 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। विभिन्न वार्डों से आए प्रमुख नाम इस प्रकार रहे—
वार्ड नंबर 1 से पायल सोढी, वार्ड 2 से जया चनाना, वार्ड 3 से रजनी सिंगला, शिवानी सिंगला और बेनू राव, वार्ड 4 से सोनिया सूद, राजीव चौधरी, सान्या चौधरी और उमेश सूद, वार्ड 5 से विजय कुमार शर्मा, जय कुमार कौशिक और अजय शर्मा, वार्ड 6 से पार्थ गुप्ता, प्रवीण कुमार गोयल और दर्शन लाल, वार्ड 7 से भानू प्रताप, पंकज और दलबीर सिंह।
वार्ड 8 से अनिल कुमार, सन्नी, राजीव कुमार, देविंद्र कुमार, उषा रानी, निर्मला देवी और प्रदीप तिवारी, वार्ड 9 से सुरेंद्र सिंह, प्रिंस गोयल, हरेंद्र मलिक और रविकांत स्वामी, वार्ड 10 से राजेश कुमार, अंकुश कुमार, बलजीत सिंह, शेखर और धनंजय कुमार गुप्ता, वार्ड 12 से जगजीत कुमार सोई, वीना सोई, राकेश कुमार और ओमवती पूनिया।
इसके अलावा वार्ड 13 से आकाश चौधरी, वार्ड 15 से सरस्वती देवी, पूनम कुमारी और प्रियंका, वार्ड 16 से नाजिया, रितु परमार और सुनीता, वार्ड 17 से सुदेश कुमार, वार्ड 18 से पूजा रानी, वार्ड 19 से नजमा तथा वार्ड 20 से सचिन गुप्ता, विकास कुमार, रोहित चौधरी, कोमल और गौतम सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
प्रशासन ने बताया कि नामांकन पत्र 25 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।












Total Users : 305951
Total views : 514691