September 19, 2026 11:35 pm

September 19, 2026 11:35 pm

PANCHKULA: वार्ड 12 में मुकाबला रोचक: ओमवती पूनिया ने निर्दलीय के तौर पर भरा नामांकन

बाबूगिरी ब्यूरो

पंचकूला, 24 अप्रैल: नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
ओमवती पूनिया के इस कदम से वार्ड 12 का चुनाव अब और अधिक दिलचस्प हो गया है। लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय पूनिया को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही थी। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने जोरदार समर्थन का प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि ओमवती पूनिया अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों और जनसंपर्क के आधार पर चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता के भरोसे और समर्थन के दम पर चुनाव लड़ रही हैं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगी।
वहीं, इस घटनाक्रम से वार्ड 12 में भाजपा के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं, क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूनिया की मौजूदगी वोटों के बंटवारे का कारण बन सकती है।
अब देखना होगा कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में मतदाता किसके पक्ष में फैसला सुनाते हैं।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 6
Total Users : 416416
Total views : 667493

शहर चुनें