May 6, 2026 12:03 am

May 6, 2026 12:03 am

HARYANA NEWS:- RTO कार्यालय का निरीक्षक राकेश राणा 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सहायक सचिव मनीष मदान भी मामले में संलिप्तता के चलते गिरफ्तार

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 5 मई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय, गांव कन्हेली (रोहतक) के निरीक्षक राकेश राणा 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि मनीष मदान सहायक सचिव को इस मामले में संलिप्तता के चलते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निरीक्षक राकेश राणा को एसीबी की टीम ने महर्षि दयानन्द कॉलोनी, रोहतक से 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या 14 दिनांक 05.05.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार पर सख्त कार्यवाही होना तय- ए एस चावला
डॉ ए एस चावला, आईपीएस, निदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हमारी मंशा साफ है कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भ्रष्टाचार के प्रत्येक मामले को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और कठोरता के साथ लिया जाए, ताकि राज्य में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हरियाणा का भी स्पष्ट संदेश है कि “भ्रष्टाचार के लिए हरियाणा में कोई स्थान नहीं है, और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले का विवरण:
शिकायतकर्ता, जो निजी बसों व ट्रालों के साझेदारी व्यवसाय से जुड़ा है, ने ब्यूरो में शिकायत दी कि उसके ट्राले का चालान आरटीओ विभाग रोहतक द्वारा किया गया था। चालान जमा करवाने के लिए वह आरटीओ कार्यालय, कन्हेली पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात निरीक्षक राकेश राणा व सहायक सचिव मनीष मदान से हुई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाते हुए कहा कि यदि वह “सेटिंग” नहीं करेगा तो उसके वाहनों के लगातार चालान किए जाएंगे। इस पर आरोपियों ने प्रति वाहन 7,000 रुपये मासिक रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके व उसके साथियों के लगभग 150 वाहन चलते हैं, जिसके लिए कुल 10,50,000 रुपये मासिक रिश्वत मांगी गई। बाद में यह सौदा 8,00,000 रुपये प्रतिमाह पर तय हुआ, जिसमें से 5,50,000 रुपये शिकायतकर्ता पहले ही दे चुका था। दिनांक 05.05.2026 को आरोपियों को 1,00,000 रुपये की रिश्वत दी जानी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने इसकी सूचना ब्यूरो को दी। शिकायत के आधार पर रेडिंग पार्टी का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय कन्हेली के निरीक्षक राकेश राणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर सहायक सचिव मनीष मदान को भी गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 1 1 0 7 8
Total Users : 311078
Total views : 522588

शहर चुनें