May 23, 2026 5:28 pm

May 23, 2026 5:28 pm

डिजिटल लाइब्रेरी से शिक्षा को नई उड़ान, ई-बुक्स बनेंगी शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का खजाना

Qr कोड स्कैन करते ही खुलेगा ज्ञान का भंडार, डॉ. विजय चावला की अनूठी पहल

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
कैथल, 23 मई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए हरियाणा के जिला कैथल स्थित आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने हिंदी भाषा शिक्षण को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है।

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में डॉ. विजय कुमार चावला द्वारा “डिजिटल लाइब्रेरी – जहाँ ज्ञान मिले ऑनलाइन” विषय पर एक विशेष डिजिटल ई-पोस्टर तैयार किया गया है। इस पहल के माध्यम से उन्होंने अपने द्वारा तैयार की गई 10 डिजिटल ई-बुक्स में निहित ज्ञान को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम पाठकों तक निःशुल्क पहुँचाने का लक्ष्य रखा है।


डॉ. चावला ने इस डिजिटल ई-पोस्टर को विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी में लाइब्रेरियन विनोद कुमार को भेंट किया तथा हिंदी भाषा लैब में भी दान किया। इस पहल के अंतर्गत शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित डिजिटल ई-बुक्स का संग्रह तैयार किया गया है, जिन्हें क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से पढ़ा जा सकता है।
इन ई-बुक्स में भाषा ज्ञान, व्याकरण, रचनात्मक लेखन, साहित्यिक गतिविधियाँ, साइबर जागरूकता, नैतिक शिक्षा तथा विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने से संबंधित सामग्री को आकर्षक और इंटरैक्टिव स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है।

डॉ. विजय कुमार चावला ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि “सभी डिजिटल ई-बुक्स मुफ्त ज्ञान का भंडार हैं। स्वयं पढ़ें और ज्ञान की रोशनी सबके साथ साझा करें।”
उन्होंने यह भी बताया कि यह डिजिटल ई-पोस्टर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है और जिसे भी इसकी आवश्यकता हो, वह उनसे संपर्क कर सकता है।
इस अवसर पर डॉ. जसबीर कौर, संदीप दुबे सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 4 6 1
Total Users : 323461
Total views : 540129

शहर चुनें