बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़, 26 मई 2026। चंडीगढ़ प्रशासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। प्रशासन द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को चंडीगढ़ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
होम डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पहले 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए अब 28 मई को छुट्टी घोषित की गई है। यह अवकाश चंडीगढ़ प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लागू होगा।

इसके साथ ही यह अवकाश Negotiable Instrument Act, 1881 की धारा 25 के तहत भी मान्य रहेगा, जिसके चलते बैंकिंग संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।
यह अधिसूचना चंडीगढ़ प्रशासन की होम सेक्रेटरी, आईएएस द्वारा जारी की गई है।












Total Users : 376080
Total views : 613092