भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस, पत्रकारों की भूमिका, जिम्मेदारियों और चुनौतियों पर हुआ मंथन
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 16 नवम्बर। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (रजि.) द्वारा नीलकंठी यात्री निवास में राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली मुख्यातिथि रहे, जबकि अध्यक्षता सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता सूरजभान कटारिया ने की। मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी विशेष अतिथि रहे, जबकि वशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष साहिल सुधा, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन रविंद्र सांगवान, मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमेन सुरेश सैनी कुक्कू, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवीदयाल शर्मा, सांसद कार्यालय से लेखाकार सत्य भूषण, सुविद शिक्षाविद पंडित प्रेम शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारिता की भूमिका, जिम्मेदारियों और लोकतंत्र में मीडिया के महत्व पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समारोह में पहुंचने पर अतिथियों का भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति अवार्डी पवन आश्री, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल रमोना, राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास बतान, राष्टÑीय महामंत्री राजकुमार भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह, हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं अध्यक्ष साज्जन शर्मा सहित मंच के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। मुख्यातिथि राजीव जेटली ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज को जागरूक करने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका है।
निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता ही सशक्त, जागरूक एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला है। पत्रकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पत्रकारों के उत्थान व कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर नजर रखते हैं तथा नीतियों की समीक्षा कर उन्हें जनता के प्रति जवाबदेह बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता सूरजभान कटारिया ने कहा कि मीडिया गरीबी, भ्रष्टाचार, अन्याय और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी सामाजिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर नीति-निमार्ताओं का ध्यान आकर्षित करता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि पत्रकार समाज को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश और समाज के सच्चे प्रहरी के रूप में कार्य करते हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, जनहित की आवाज को बुलंद करने और समाज में जागरूकता फैलाने में पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आधारशिला है। सत्य, साहस और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकार समाज को नई दिशा देने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।
48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन रविंद्र सांगवान ने कहा कि मीडिया समाज और शासन के बीच मजबूत सेतु का काम करता है।
ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवीदयाल शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही किसी भी लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है।
अतिथिगणों द्वारा पत्रकारिता अवार्ड से सम्मानित किए जाने वाले वरिष्ठ पत्रकारों में जसबीर सिंह दुग्गल, सेवा सिंह, सुभाष शर्मा, डा. राजेश वधवा, तरुण वधवा, विक्रम, प्रमोद कौशिक, देशराज भटनागर, बलबीर सैनी, गोपाल कृष्ण गुप्ता, संगीता चौधरी, राहित लामसर, छाया शर्मा, रामकुमार गुप्ता, रामकुमार सैनी, सोहन लाल सैनी, मार्तेडय मक्खन शर्मा, मोहित गुलाटी, जयमल सैनी, सिमन कुमार, साहिल, मंजीत कौर, अदिति पासवान, हंसराज, विनोद मैहला, मुकेश, विजय, सुदेश, चंद्रमौली, अनुज गौड, सुखबीर सैनी, संजीव राणा, शिवचरण राणा, सुरेंद्र कौशिक, चंद्र अग्रवाल, मुकेश, सुशील गर्ग इस्माईलाबाद, नरेश गर्ग लाडवा, ज्योति, दीपिका, कमलेश धीमान, सुधांशु, रामपाल सिंह, गगन कक्कड़, महेंद्र गर्ग टोहाना, मीनाक्षी शर्मा, रोहताश कुमार, सुशील सिंह, सुरेश अरोड़ा, विजय कुमार, विकास कुमार, रिंकू सैनी, रोहित गुप्ता, संजय गर्ग, रमेश कुमार, राधिका सिंह, रमनदीप सिंह, पाला राम, संजय कुमार, नरेश सैनी, उमेश कुमार, हरिंद्र, राजेश कुमार, सुरेश वर्मा, पवन वर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
इस अवसर पर एआईपीआरओ बलराम शर्मा, मंच के राष्ट्रीय संरक्षक सुभाष शर्मा, सुमन भटनागर, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. देशराज भटनागर, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत कुमार, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष तरुण वधवा, करनाल अध्यक्ष रोहित लांमसर, यमुनानगर अध्यक्ष जयमल सैनी, कैथल अध्यक्ष मोहित गुलाटी, मक्खन शर्मा, विक्रम, अदिति, छाया शर्मा सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. आशीष अनेजा, पर्यटन विभाग से वीरेंद्र कुमार, राजविंद्र चंदी एडवोकेट, सुमित गेरा सीए को भी विशेष तौर पर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। खुखरैन सभा के प्रदेशाध्यक्ष व संस्कार भारती कुरुक्षेत्र इकाई के अध्यक्ष आशीष सभ्रवाल, समाजसेवी धीरज गुलाटी, सीएम विंडो के पूर्व एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. आशीष अनेजा, राजविंद्र चंदी एडवोकेट, सुमित गेरा सीए और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र पांचाल ने भी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह का मंच संचालन मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास बतान ने किया।













Total Users : 455835
Total views : 721273