July 23, 2026 10:01 am

July 23, 2026 10:01 am

हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग में प्रमोशन, 4 अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 27 मई 2026। हरियाणा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षा निदेशालय पंचकूला में कार्यरत चार अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, आईएएस द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार रजिस्ट्रार एजुकेेशन वीना रानी और उषा कुमारी को पदोन्नत कर असिस्टेंट डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं सुपरिंटेंडेंट नीलम राठी और रेखा यादव को प्रमोट कर बजट ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नतियां अधिकारियों द्वारा नई जिम्मेदारी संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। असिस्टेंट डायरेक्टर पद के लिए लेवल-9 तथा बजट ऑफिसर पद के लिए लेवल-7 पे मैट्रिक्स लागू रहेगा।

Oplus_131072

आदेश में यह भी कहा गया है कि पदोन्नतियां वरिष्ठता, लंबित अनुशासनात्मक मामलों और भविष्य में किसी न्यायालय अथवा सरकारी निर्णय के अधीन रहेंगी। सभी अधिकारियों को एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा। यदि अधिकारी 15 दिनों के भीतर पदभार ग्रहण नहीं करते हैं तो उनका दावा नियमों के अनुसार निरस्त माना जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 7 6 2 3 1
Total Users : 376231
Total views : 613273

शहर चुनें