मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
नवनिर्वाचित महापौर शाम लाल बंसल और सभी पार्षदों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रमेश गोयत
पंचकूला, 28 मई। पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान अंबाला मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित महापौर शाम लाल बंसल और सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनिर्वाचित महापौर शाम लाल बंसल और सभी पार्षदों को जीत एवं नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पंचकूला की जागरूक जनता का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नेतृत्व को चुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के विकास का रोडमैप पूरी तरह जनकेंद्रित होना चाहिए। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनें और विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचकूला के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंचकूला को स्वच्छ और हरित शहर बनाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन-2.0 को शहर की हर गली और हर सेक्टर तक पहुंचाना होगा। साथ ही ‘ग्रीन पंचकूला’ के संकल्प को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक मुकूल कुमार, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, साध्वी अमृता दीदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।













Total Users : 333275
Total views : 554044