July 23, 2026 5:43 pm

July 23, 2026 5:43 pm

CHANDIGARH NEWS: UIDAI के CEO सौरभ विजय ने चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय का किया दौरा, आधार सेवाओं की समीक्षा की

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 29 मई। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Saurabh Vijay ने शुक्रवार को यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आधार सेवाओं का लाभ लेने पहुंचे लोगों से संवाद कर सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।
दौरे के दौरान सीईओ ने आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं, नागरिक सुविधाओं और सेवा वितरण प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।


सौरभ विजय ने कहा कि यूआईडीएआई नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल पहचान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधार सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा सहज बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें।


उन्होंने आधार सेवाओं के लिए आने वाले लोगों से भी बातचीत की और उनके अनुभवों की जानकारी ली। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं और सेवा सुधारों की जानकारी भी साझा की।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 7 6 6 1 2
Total Users : 376612
Total views : 613743

शहर चुनें