June 5, 2026 5:32 am

June 5, 2026 5:32 am

MOHALI: स्थानीय निकाय चुनाव: 168 वार्डों में से 167 के परिणाम घोषित

आप को 83, कांग्रेस को 29, भाजपा को 27, अकाली दल को 15 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 13 सीटें मिलीं
रमेश गोयत
मोहाली, 29 मई: जिले में 26 मई को विभिन्न स्थानीय निकाय संस्थाओं के लिए हुए चुनावों की आज हुई मतगणना के दौरान 168 वार्डों (दो निर्विरोध सहित) में से घोषित 167 सीटों के परिणामों में 83 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी, 29 उम्मीदवार इंडियन नेशनल कांग्रेस, 27 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी, 15 उम्मीदवार शिरोमणि अकाली दल तथा 13 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर  कोमल मित्तल ने बताया कि नगर निगम मोहाली के 50 वार्डों में से देर रात तक घोषित 49 वार्डों के परिणामों में आम आदमी पार्टी को 26, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 12, शिरोमणि अकाली दल को 4, भारतीय जनता पार्टी को 3 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटों पर जीत प्राप्त हुई। वार्ड नंबर 23 का परिणाम लंबित है।
नगर काउंसिल ज़ीरकपुर के 31 वार्डों के चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी को 16, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 4, शिरोमणि अकाली दल को 6, भारतीय जनता पार्टी को 4 तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार को 1 सीट पर जीत प्राप्त हुई।

नगर काउंसिल नया गांव के 21 वार्डों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को 16, आम आदमी पार्टी को 1, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 1 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटों पर जीत प्राप्त हुई।
नगर काउंसिल डेराबस्सी के 19 वार्डों (एक निर्विरोध सहित) के चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी को 12, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 2, शिरोमणि अकाली दल को 3 तथा भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटों पर जीत प्राप्त हुई।

नगर काउंसिल कुराली के 17 वार्डों के चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी को 6, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 5, शिरोमणि अकाली दल को 1, भारतीय जनता पार्टी को 1 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटों पर जीत प्राप्त हुई।

नगर काउंसिल लालड़ू के 17 वार्डों (एक निर्विरोध सहित) के चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी को 12, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 2, शिरोमणि अकाली दल को 1, भारतीय जनता पार्टी को 1 तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार को 1 सीट पर जीत प्राप्त हुई।
नगर काउंसिल बनूड़ के 13 वार्डों के चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी को 10 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस को 3 सीटों पर जीत प्राप्त हुई।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 7 5
Total Users : 333275
Total views : 554044

शहर चुनें