June 15, 2026 5:40 pm

June 15, 2026 5:40 pm

PANCHKULA: मिस्टर एंड मिस नॉर्दर्न इंडिया सीजन-3 का ग्रैंड फिनाले 8 जून को, 80 प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

विजेताओं को मिलेगा नगद पुरस्कार और थाईलैंड यात्रा का अवसर, इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में होगा आयोजन

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
पंचकूला, 6 जून। फ़ीट ऑफ़ फायर फाउंडेशन एवं द बैक वेंचर ग्रुप द्वारा अर्नी विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित मिस्टर एंड मिस नॉर्दर्न इंडिया सीजन-3 का भव्य ग्रैंड फिनाले 8 जून को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5 पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित 80 प्रतिभागी अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजक एवं फ़ीट ऑफ़ फायर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमित भाटिया, पार्टनर मोहित कुमार तथा मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट 2024 अनुष्का दत्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मुंबई, मथुरा और लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवा हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और मॉडलिंग एवं फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

 

भारतीय संस्कृति को समर्पित होगा विशेष राउंड
आयोजकों ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक परिधानों को समर्पित एक विशेष राउंड भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करेंगे। कार्यक्रम आम जनता के लिए निशुल्क रहेगा और प्रतिभागी अपने परिवारजनों के साथ इसका आनंद ले सकेंगे।

मुख्य अतिथि होंगे तरुण भंडारी
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता वीके सूद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं निर्णायक मंडल में मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा और मिस्टर इंडिया सुप्रानेशनल शुभम शर्मा शामिल होंगे, जो प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।

पहले दो सीजन रहे सफल
अमित भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दो संस्करणों को भी शानदार सफलता मिली थी। पहला आयोजन मनाली और दूसरा शिमला में आयोजित किया गया था। पंचकूला में होने वाला यह तीसरा सीजन है, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सही मंच का चयन जरूरी : अनुष्का दत्ता
मिस यूनिवर्स हिमाचल का खिताब जीत चुकी अनुष्का दत्ता ने कहा कि मॉडलिंग इंडस्ट्री में सबसे बड़ी चुनौती सही मंच और सही मार्गदर्शन का चयन करना है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे किसी भी प्रतियोगिता या ऑडिशन में भाग लेने से पहले आयोजकों और प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की पूरी जानकारी लें।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता की विजेता केवल सुंदर ही नहीं, बल्कि समझदार, आत्मविश्वासी और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने वाली भी होनी चाहिए। अनुष्का ने बताया कि वह हिमाचल, चंडीगढ़ और विभिन्न विश्वविद्यालयों में जज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं तथा युवतियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

विजेताओं को मिलेगा थाईलैंड घूमने का मौका
आयोजन से जुड़े मोहित कुमार ने बताया कि वह पिछले लगभग दस वर्षों से युवाओं को इस क्षेत्र में अवसर उपलब्ध करा रहे हैं और उन्हें लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कारों के साथ-साथ थाईलैंड यात्रा का विशेष अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर भारत की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में ऑडिशन आयोजित किए गए थे। चयनित प्रतिभागी अब 8 जून को होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ खिताब जीतने की दौड़ में शामिल होंगे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 3 1
Total Users : 344131
Total views : 569520

शहर चुनें