July 14, 2026 1:29 pm

July 14, 2026 1:29 pm

ढाका में BNP नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या, कारोबारी संगठन के नेता घायल

चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हिंसा, कानून-व्यवस्था पर सवाल
ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में कारवां बाजार वैन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अबू सुफियान मसूद गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकल मीडिया के अनुसार यह घटना रात करीब 8:40 बजे राजधानी ढाका के बसुंधरा मार्केट के पीछे तेजतुरी बाजार इलाके में हुई।
मुसब्बिर BNP की वॉलंटियर विंग, ढाका सिटी नॉर्थ स्वैच्छिक दल के पूर्व जनरल सेक्रेटरी थे। पुलिस के मुताबिक फार्मगेट पार करने के बाद कारवां बाजार में स्टार कबाब के सामने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
तेजगांव डिवीजन के एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ADC) फजलुल करीम ने बताया कि “स्टार कबाब के बगल वाली गली में दो लोगों को गोली मारी गई। इनमें से मुसब्बिर की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है।”
गोली लगने के बाद मुसब्बिर को पहले बीआरबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मसूद को पेट के बाईं ओर गोली लगी है और उनका ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल पुलिस कैंप के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहम्मद फारूक ने इसकी पुष्टि की।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और विरोध प्रदर्शन
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार मुसब्बिर शाम को शरियतपुर के लोगों के एक समूह के साथ सुपर स्टार होटल के पास एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे और मसूद पास की गली से गुजर रहे थे, तभी हमला हुआ।
परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुसब्बिर अवामी लीग के शासनकाल में कई बार गिरफ्तार हुए और उन्होंने जेल में भी समय बिताया था। शरियतपुर निवासी मुसब्बिर तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और अपने परिवार के साथ वेस्ट कारवां बाजार के गार्डन रोड पर रहते थे। उन्होंने 2020 के सिटी कॉर्पोरेशन चुनाव में तेजगांव के वार्ड-26 से BNP समर्थित उम्मीदवार के तौर पर काउंसलर पद का चुनाव भी लड़ा था।

घटना के बाद सोनारगांव चौराहे के पास एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें स्थानीय BNP कार्यकर्ता भी शामिल थे। हाल के हफ्तों में देशभर में बढ़ रही राजनीतिक हिंसा के बीच यह वारदात 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 9 0 4 1
Total Users : 369041
Total views : 603525

शहर चुनें