October 14, 2026 2:17 am

October 14, 2026 2:17 am

PUNJAB: 852 सरकारी स्कूलों की नुहार बदलेगी, 17.44 करोड़ रुपये से अधिक का फंड जारी: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 8 जनवरी। पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के माहौल को और अधिक बेहतर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 852 सरकारी स्कूलों के नवीनीकरण कार्यों के लिए 17.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक, सुरक्षित और अनुकूल सीखने का वातावरण प्रदान कर उनके अकादमिक विकास को सुनिश्चित करना है।

यह जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि फंड का समान और पारदर्शी वितरण पूरे राज्य में सुनिश्चित किया गया है। विभिन्न जिलों को जारी की गई राशि इस प्रकार है—
अमृतसर को 1.58 करोड़ रुपये, बरनाला को 44.64 लाख, बठिंडा को 76.02 लाख, फरीदकोट को 50.31 लाख, फतेहगढ़ साहिब को 23.22 लाख, फाजिल्का को 1.13 करोड़, फिरोजपुर को 40.41 लाख, गुरदासपुर को 1.18 करोड़ से अधिक, होशियारपुर को 97.44 लाख, जालंधर को 97.41 लाख, कपूरथला को 20.52 लाख, लुधियाना को 1.50 करोड़, मालेरकोटला को 15.75 लाख, मानसा को 61.11 लाख, मोगा को 32.74 लाख, श्री मुक्तसर साहिब को 46.47 लाख, पठानकोट को 37.11 लाख, पटियाला को 1.50 करोड़, रूपनगर को 78.14 लाख, एसबीएस नगर को 25.29 लाख, संगरूर को 2.45 करोड़, एसएएस नगर (मोहाली) को 42.87 लाख और तरनतारन को 59.49 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी) को निर्देश दिए हैं कि यह राशि सीधे स्कूल प्रबंधन कमेटियों (SMC) के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
इस पहल को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के हर सरकारी स्कूल में मानक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के विज़न से जोड़ते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उज्ज्वल, स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्कूल वातावरण बच्चों की एकाग्रता और सीखने की क्षमता को सीधे प्रभावित करता है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों को शिक्षा के पुनरुद्धार का केंद्र बनाया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक शैक्षणिक मानकों के अनुरूप विकसित कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर बच्चा सरकारी स्कूल में खुद को उत्साहित, मूल्यवान और आत्मविश्वासी शिक्षार्थी महसूस करे

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 2 9
Total Users : 429729
Total views : 685185

शहर चुनें