August 5, 2026 10:42 pm

August 5, 2026 10:42 pm

चंडीगढ़: रायपुर खुर्द स्कूल के मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण, बच्चे-शिक्षक रोजाना हो रहे परेशान

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़। रायपुर खुर्द स्थित सरकारी स्कूल के मुख्य प्रवेश मार्ग पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा के मंदिर स्कूल के मेन गेट के ठीक बाहर हुए अतिक्रमण से स्कूल आने-जाने का रास्ता संकरा हो गया है, जिससे छुट्टी के समय बच्चों को घंटों तक स्कूल से बाहर निकलने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के दौरान मुख्य गेट के बाहर भारी भीड़ और अतिक्रमण के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। कई बार बच्चों को धक्का-मुक्की के बीच निकलना पड़ता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

शिक्षकों ने भी बताया कि अतिक्रमण के कारण स्कूल परिसर के बाहर यातायात अव्यवस्थित हो जाता है। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में काफी समय लग जाता है और गर्मी के मौसम में लंबे समय तक इंतजार करना उनके लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।


अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के मुख्य गेट के बाहर से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही स्कूल के आसपास नियमित निगरानी और यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 3 1 1
Total Users : 383311
Total views : 622999

शहर चुनें