April 6, 2026 10:44 am

April 6, 2026 10:44 am

फरीदाबाद में मुख्यमंत्री सैनी ने पुलिस अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अपराध और नशा रोकने के दिए कड़े निर्देश

अपराध नहीं रोका तो डिमोशन के लिए तैयार रहें

फरीदाबाद, 9 जनवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड पहुंचे। यहाँ उन्होंने बजट को लेकर उद्योगपतियों से विचार साझा किए और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
सीएम ने कहा, “अपराध नहीं रोका तो डिमोशन के लिए तैयार रहें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उनका कहना था कि राज्य में अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार्य नहीं है।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश:
सीएम सैनी ने कहा कि जिन पुलिस थानों के अंतर्गत अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रहेगा, वहां संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ डिमोशन जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
एसपी और थाना प्रभारियों को गंभीरता से आत्ममंथन करने का निर्देश:
सीएम ने अधिकारियों को आगाह किया कि यदि किसी क्षेत्र में अपराध या नशे का अवैध कारोबार बढ़ रहा है तो संबंधित एसपी और थाना प्रभारी गंभीरता से आत्ममंथन करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को समय-समय पर बैठक कर स्थिति का मूल्यांकन करना, समस्याओं की जड़ तक पहुंचना और उनके ठोस समाधान निकालना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्षम है।
आमजन की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई जरूरी:
सीएम ने जोर देते हुए कहा, “जब आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं, किसी क्षेत्र में अपराध या अवैध गतिविधियों की शिकायत करती हैं तो पुलिस-प्रशासन का कर्तव्य है कि तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाए।” उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

अपराध और नशा विरोधी अभियान:
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध और नशे के खिलाफ अभियान और अधिक कड़ाई से चलाया जाए, ताकि प्रदेश में लोगों को सुरक्षित माहौल मिले और सुशासन सुनिश्चित हो।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 6 8
Total Users : 291468
Total views : 493828

शहर चुनें