September 20, 2026 3:54 am

September 20, 2026 3:54 am

हिसार: SPO रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार — राज्य सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़, 9 जनवरी 2026: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार ने  एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरसा के नारकोटिक स्टाफ एस.पी.ओ. गुरबेज सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर सुरखाब चौक, सिरसा से की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
शिकायत में बताया गया कि 25 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता अपने गांव ढाणी सतनाम सिंह से लौट रहा था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल पर एक अंजान व्यक्ति बैठ गया। घग्गर नदी के पुल पर पहुंचे तो एस.पी.ओ. गुरबेज सिंह ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान शिकायतकर्ता की जेब से सिल्वर रोल (पन्नी) और लाइटर बरामद हुआ।
शिकायतकर्ता ने बताया कि एस.पी.ओ. ने उन्हें नशे के मामले में फंसाने की धमकी दी और 50-50 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को 37,000 रुपये दे चुका था।
इसके बाद सतर्कता ब्यूरो ने शिकायत पर ट्रैप लगाया और आरोपी को शेष 30,000 रुपये लेते समय गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 0 0
Total Users : 416500
Total views : 667586

शहर चुनें