September 21, 2026 2:11 am

September 21, 2026 2:11 am

CJI सूर्यकांत हरियाणा दौरे पर: पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचे, न्यायिक परिसरों का किया उद्घाटन

हिसार: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के हरियाणा दौरे का शुक्रवार, 10 जनवरी को दूसरा दिन रहा। CJI खुली जीप में सवार होकर अपने पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक मांगपत्र भी सौंपा।
इससे पहले सुबह CJI सूर्यकांत हिसार के बरवाला पहुंचे। यहां उन्होंने नवस्थापित एसडीजेएम कोर्ट का उद्घाटन किया और नए न्यायिक परिसर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और रणबीर गंगवा ने उनका स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए CJI सूर्यकांत ने न्यायिक संवेदनशीलता पर जोर देते हुए कहा,
“न्यायिक परिसरों की इमारतें तो खड़ी हो जाएंगी, लेकिन वे तभी सफल होंगी, जब उनमें न्याय की आत्मा बसे और गरीब की पीड़ा को समझने की क्षमता विकसित हो।”
बरवाला के बाद CJI नारनौंद पहुंचे, जहां उन्होंने वहां भी न्यायिक परिसर का उद्घाटन किया। इसके उपरांत वे अपने पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचे। गांव में स्कूली बच्चों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। गांव के खेल स्टेडियम में CJI के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान CJI अपने गांव के स्कूल का भी दौरा करेंगे।
इसके अलावा, CJI सूर्यकांत हिसार स्थित अपने पुराने शिक्षण संस्थान गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एलुमनी मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी (JJP) के सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला, पूर्व मंत्री संपत सिंह, उनके 12 सहपाठी और दो शिक्षक भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 3 5
Total Users : 417335
Total views : 668712

शहर चुनें