April 5, 2026 12:54 pm

April 5, 2026 12:54 pm

रेवाड़ी में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, इनामी बदमाश समेत चार गिरफ्तार

गोलीबारी में दो बदमाश घायल, दो ने किया सरेंडर; हथियार व कार बरामद
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रविवार देर रात CIA पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हत्या के मामले में वांटेड इनामी बदमाश अपने साथियों के साथ किसी वारदात की फिराक में था। जीतपुरा–मीरपुर मार्ग पर बदमाशों ने CIA टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि दो अन्य ने सरेंडर कर दिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
DSP हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश हर्फ उर्फ तोतला उर्फ चिता (निवासी गोकलगढ़) अपने साथियों—नीरज उर्फ अज्जू (गोकलगढ़), विकास उर्फ मोटू (भाली आनंदपुर, रोहतक) और रितिक (गुड़ा खेड़ा, जींद)—के साथ बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार में सवार होकर धारूहेड़ा की ओर जा रहा है। रविवार रात करीब 11 बजे CIA प्रभारी सुमेर सिंह की टीम ने लोकेशन के आधार पर पीछा शुरू किया।

कच्चे रास्ते पर ले गए वाहन, हुई मुठभेड़
पुलिस को देखते ही आरोपी वाहन तेज़ी से भगाने लगे और जीतपुर से मीरपुर की ओर कच्चे रास्ते पर ले गए। कार से उतरते ही बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह सुरक्षित रहा।

जवाबी फायरिंग में दो घायल
पुलिस की जवाबी फायरिंग में हर्फ और विकास के पैरों में गोलियां लगीं, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। वहीं, नीरज और रितिक ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हथियार व कार बरामद, कई धाराओं में केस
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और स्विफ्ट कार बरामद की है। चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 4 4
Total Users : 291144
Total views : 493324

शहर चुनें