October 31, 2026 8:01 pm

October 31, 2026 8:01 pm

नम आंखों से दी गई ओपी शर्मा को अंतिम विदाई

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर : विजेंद्र कुमार

चंडीगढ़/हिसार। चंडीगढ़ में टीवी मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा (45) के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उन्होंने  चंडीगढ़ पीजीआई में हृदय गति रुकने के कारण अंतिम सांस ली। ओपी शर्मा को टीवी पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव था। उनके निधन की खबर से चंडीगढ़ और हरियाणा के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

जींद से हरियाणा पत्रकार संघ के जिला प्रधान पत्रकार विजेंद्र कुमार ने ओपी शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ओपी शर्मा पत्रकारों के बेहद करीबी और अजीज साथी थे। उनके साथ बिताए पल, उनका अपनापन और उनका मिलनसार स्वभाव हमेशा याद रहेगा।

विजेंद्र कुमार ने कहा, ओपी भाई बेहद जिंदादिल, खुशमिजाज और मिलनसार इंसान थे। उनके चेहरे की मुस्कान और उनका हंसमुख अंदाज हर किसी के दिल में हमेशा जिंदा रहेगा। उनके जाने पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी पत्रकार खोया है।

उन्होंने कहा कि ओपी शर्मा का असमय जाना पत्रकार बिरादरी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मीडिया जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।

ओपी शर्मा के अंतिम संस्कार में हिसार जिले के धांसू गांव में चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंचे। पत्रकारों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विजेंद्र कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान चंडीगढ़ से कई पत्रकार साथी पवन सिंवर, अनिल मोर, जितेंद्र चौधरी, विपिन परमार, रवि कालीरमन, देवेंद्र रुहील, कपिल एवं दीपकमल सहारण समेत कई साथी मौजूद थे। हरियाणा के कई जिलों से पत्रकार दीपेंद्र देशवाल, अमनदीप पिलानिया, सुनील रहाड़, अजय लोहान, जय कुमार ढांडा, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, हिसार डीआईपीआरओ सुरेंद्र सैनी, राजन शर्मा आदि कई साथी मौजूद रहे।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 4 2 7 9 5
Total Users : 442795
Total views : 702978

शहर चुनें