November 15, 2026 12:57 am

November 15, 2026 12:57 am

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

दीपावली का पर्व जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने के साथ सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का देता है संदेश — मुख्यमंत्री
 
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 7 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और उल्लास का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हर घर में आशा, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व ही नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, बुराइयों का त्याग करने तथा सदाचार, सेवा और परोपकार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली का पावन संदेश प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में दीपावली का विशेष महत्व है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। दीपावली हमें यह भी संदेश देती है कि सामूहिक प्रयासों, सहयोग और परस्पर विश्वास के बल पर समाज और राष्ट्र को प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दीपावली का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाएं तथा इस अवसर पर जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने का संकल्प लें। उन्होंने सभी के सुखद, मंगलमय और समृद्ध भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 7 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी सहित शनिवार को हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल श्री प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि   की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का भी अवसर है।
हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीवाली के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 7 नवंबर – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दीवाली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जारी एक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रोशनी का पर्व दीवाली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, सद्भाव, शांति एवं समृद्धि का संदेश देने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासी इस पर्व को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाएंगे। साथ ही, उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीवाली मनाने की भी अपील की। उन्होंने लोगों से ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करने तथा अत्यधिक शोर और वायु प्रदूषण से बचने का आग्रह किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीवाली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी को पर्व की बधाई दी और मिठाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी मोहित हांडा एवं स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान

10 से 24 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) सुविधा; 1 से 5 मार्च तक निर्धारित है पुनरीक्षण दौर

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 7 नवंबर – हरियाणा की वित्तीय आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) तथा जनगणना 2027 की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण का शेड्यूल अधिसूचित कर दिया है। राज्य भर में जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात, 1 से 5 मार्च, 2027 तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण (रिविजनल) दौर आयोजित किया जाएगा।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मुख्य जनसंख्या गणना अभियान से पहले नागरिकों के पास 10 से 24 जनवरी, 2027 तक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
स्व-गणना की इस सुविधा से नागरिकों को अपनी जानकारी पहले ही ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिलेगा, जबकि इसके बाद शुरू होने वाला मुख्य जनसंख्या गणना अभियान राज्यभर के सभी परिवारों को कवर करेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 2 1 2
Total Users : 454212
Total views : 719026

शहर चुनें