November 14, 2026 10:49 pm

November 14, 2026 10:49 pm

पोर्टल और घोषणाओं से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : कुमारी सैलजा

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद में गिरावट चिंताजनक; भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान करे और खरीद व भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़/सिरसा, 10 नवंबर।
सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा में धान की सरकारी खरीद में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार पोर्टलों, घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है, जबकि किसान सिंचाई के पानी, बिजली, फसल खरीद और समय पर भुगतान जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 58 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक लगभग 44.93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। पिछले वर्षों की तुलना में यह गिरावट चिंताजनक है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इसके पीछे मौसम, सिंचाई सुविधाओं, बिजली आपूर्ति और खरीद व्यवस्था की कितनी भूमिका रही है।
सांसद ने कहा कि प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में किसानों को पर्याप्त नहरी पानी और जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिल रही। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर पंजीकरण, सत्यापन और तकनीकी खामियों के कारण किसानों को मंडियों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को डिजिटल व्यवस्था सरल बनानी चाहिए, ताकि तकनीकी समस्याएं किसानों के अधिकारों में बाधा न बनें। सांसद ने कहा कि धान खरीद के बाद भुगतान में देरी किसानों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। अगली फसल की बुवाई, खाद, बीज और अन्य कृषि जरूरतों के लिए किसानों को समय पर धन मिलना आवश्यक है।
कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार से मांग की कि धान उत्पादन और सरकारी खरीद में गिरावट के कारणों की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए। मंडियों में शेष धान की खरीद सुनिश्चित हो, लंबित भुगतान तत्काल जारी किए जाएं तथा नहरी पानी और बिजली संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
सांसद ने कहा कि किसानों का वास्तविक भला सरकारी घोषणाओं से नहीं, बल्कि खेतों तक पर्याप्त पानी, नियमित बिजली, फसल का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने से होगा। सरकार को प्रचार के बजाय किसानों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

सोनिया गांधी की लोकतंत्र संबंधी चिंताओं पर गंभीरता से विचार जरूरी : कुमारी सैलजा
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर व्यक्त चिंताओं का समर्थन किया है। सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले बारह वर्षों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को हुए नुकसान और संस्थाओं की विश्वसनीयता बहाल करने की चुनौतियों का महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए संस्थाओं की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और विपक्ष के सम्मान की रक्षा आवश्यक है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक सद्भाव और जवाबदेह शासन के प्रति प्रतिबद्ध है। देश की जागरूक जनता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 1 6 5
Total Users : 454165
Total views : 718960

शहर चुनें