July 14, 2026 12:58 pm

July 14, 2026 12:58 pm

राहुल गांधी 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र आएंगे, हरियाणा–उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों को देंगे प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। वे यहां चल रहे 10 दिवसीय जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 13 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 22 जनवरी तक चलेगा। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी इस दौरान दोनों राज्यों की जमीनी हालातों पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे।

प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
‘हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब’
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा, “आज हालात ऐसे हैं कि कर्ज लो, घी पीओ, मरने के बाद कोई नहीं पूछेगा कि सरकार कैसे चल रही है। प्रदेश में संगठित तरीके से धमकियां दी जा रही हैं और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है।”

हरियाणा में 60 से ज्यादा गैंग सक्रिय होने का दावा
हुड्डा ने कहा कि गृह मंत्रालय के सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स की रिपोर्ट भी हरियाणा की खराब स्थिति की ओर इशारा करती है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम तेजी से बढ़ा है। सरेआम धमकियां, लूटपाट और हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में लगभग 60 से अधिक गैंग सक्रिय हैं। साथ ही बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि आज तक भाजपा हरियाणा में एक भी नया बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाई है।
विधायकों और पत्रकारों को मिल रही धमकियां’
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हालात सबसे ज्यादा खराब हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। नारनौल में एक समाचार पत्र के पत्रकार पर हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में अमन-चैन था, लेकिन आज हालात चिंताजनक हो चुके हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 9 5 3
Total Users : 368953
Total views : 603406

शहर चुनें