August 29, 2026 2:21 pm

August 29, 2026 2:21 pm

हरियाणा में 21 जनवरी तक घना कोहरा, 22 से बदलेगा मौसम; बारिश के आसार

चंडीगढ़: हरियाणा में बीते दो-तीन दिनों से सर्दी की तीव्रता में भले ही कुछ कमी आई हो, लेकिन मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक प्रदेश में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं 22 जनवरी से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

चार जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 21 जनवरी को अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन के समय धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

22 से 24 जनवरी तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर, जबकि 23 और 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ बनेगा बदलाव की वजह
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 21 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मौसम प्रभावित हो सकता है। इसके चलते प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
किसानों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि सुबह और रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रह सकती है।
वहीं किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 7 3
Total Users : 400373
Total views : 646002

शहर चुनें