August 30, 2026 5:49 am

August 30, 2026 5:49 am

पंचकूला में HSVP की मेगा ई-ऑक्शन: 30 जनवरी को 90 प्रॉपर्टी की होगी नीलामी

पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) इस महीने के अंत में दो बड़ी मेगा ई-ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है। इनमें पिंजौर-कालका, रायपुररानी-बरवाला और घग्गर पार क्षेत्रों में रेजिडेंशियल व कमर्शियल प्रॉपर्टी के साथ-साथ होटल, नर्सिंग होम, अस्पताल और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की साइटें नीलामी में शामिल होंगी।
एचएसवीपी की यह वर्ष 2026 की पहली ई-ऑक्शन है, जो करीब चार महीने के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है। प्राधिकरण को इस बार बेहतर रेट मिलने की उम्मीद है। ई-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो नीलामी से पांच दिन पहले तक जारी रहेगी।
30 जनवरी को होगी ई-ऑक्शन
पंचकूला की सभी रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। कुल 90 प्रॉपर्टी नीलामी में रखी गई हैं, जिनमें
33 रेजिडेंशियल
57 कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं।
घग्गर पार सेक्टरों पर फोकस
रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी घग्गर पार के सेक्टर 23, 25, 26, 27 और 28 में स्थित हैं। इनमें
2 मरला
4, 6, 8, 10, 14 मरला
1 कनाल
आकार के प्लॉट शामिल हैं।
कमर्शियल प्रॉपर्टी सेक्टर 7, 9, 20, 23, 24 और 25 में होंगी। इनमें
एससीओ (शॉप-कम-ऑफिस)
डीएसएस
बूथ विद बेसमेंट
बूथ विदाउट बेसमेंट
जैसी कैटेगरी शामिल हैं।
प्रॉपर्टी रेट में जबरदस्त उछाल
पंचकूला में बीते पांच वर्षों में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़े हैं। एक दशक पहले जो 10 मरला प्लॉट 2 से 2.5 करोड़ रुपये में मिल जाता था, वही अब 3.5 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। घग्गर पार विकसित हो रहे नए सेक्टरों में प्रॉपर्टी की मांग लगातार बढ़ रही है।

क्यों बढ़ रही है पंचकूला में मांग
पंचकूला प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश डांडा के अनुसार,
“चंडीगढ़ में विस्तार की गुंजाइश लगभग खत्म हो चुकी है, जबकि पंचकूला में अभी कई नए सेक्टर विकसित हो रहे हैं। बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टिल्ट प्लस थ्री फ्लोर जैसी सुविधाओं के कारण यहां प्रॉपर्टी खरीदने में लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।”
एचएसवीपी द्वारा समय-समय पर हो रही ई-ऑक्शन में अब न सिर्फ स्थानीय बल्कि अन्य शहरों के निवेशक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 6
Total Users : 400796
Total views : 646596

शहर चुनें