August 30, 2026 6:46 am

August 30, 2026 6:46 am

25 हजार का इनामी बदमाश राजेन्द्र उर्फ जिंदा पंचकूला से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

पंचकूला: हरियाणा पुलिस की करनाल एसटीएफ ने पुख्ता सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संगीन अपराधों में शामिल और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र उर्फ जिंदा, निवासी गांव गोंदर, जिला करनाल के रूप में हुई है।
एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर जीरकपुर से पंचकूला के माजरी चौक की ओर आ रहा था। सूचना मिलते ही टीम ने नाकाबंदी कर उसे काबू कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी असली पहचान उजागर कर दी।

पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ पंचकूला के सेक्टर-7 थाना में आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत
एसटीएफ की गिरफ्त में आने के कुछ समय बाद सोमवार रात आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस टीम उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत स्थिर बताई। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है और अस्पताल परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।

हत्या, डकैती और रंगदारी के दर्जनों केस
पुलिस के अनुसार, राजेन्द्र उर्फ जिंदा के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी जैसे संगीन अपराधों के दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को एसटीएफ के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क व अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 2 4
Total Users : 400824
Total views : 646642

शहर चुनें