चंडीगढ़: श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से शिवानन्द चौबे मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री सनातन धर्म सभा, सेक्टर-46 चंडीगढ़ के सहयोग से 100वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 में पीजीआई मेडिकल टीम की निगरानी में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 124 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
रक्त का कोई विकल्प नहीं : संजय कुमार चौबे
शिविर को संबोधित करते हुए संजय कुमार चौबे ने कहा कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य उन मरीजों की सहायता करना है, जिनकी जिंदगी रक्त की कमी के कारण संकट में पड़ जाती है।
बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए एस.डी. कॉलेज के फाइनेंस सेक्रेटरी जितेंद्र भाटिया, सुशील सोबित, पंडित राहुल गोदियाल, मंदिर कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सेक्टर-46 गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह व सदस्यगण, मार्केट कमेटी सेक्टर-46 के प्रधान बलविंदर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ, हिंदू तख्त पंजाब व चंडीगढ़ की टीम सहित महेंद्र नाथ दूबे, मनीष दूबे, अशोक तिवारी, चंद्रमा मिश्रा, राजेश मौर्य, धीरेंद्र पाण्डेय, सुनील चहल, मनीषा, माधुरी पाण्डेय, गरवेश राणा, राकेश दूबे समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ट्रस्ट के इस निरंतर सामाजिक प्रयास की सराहना की।
युवाओं से आगे आने की अपील
सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 के प्रधान जितेंद्र भाटिया ने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान जैसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंदों की जान बचाने में अपनी सामाजिक भूमिका निभाएं।
सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार
शिविर की सफलता पर संजय कुमार चौबे ने सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं, उपस्थित सम्मानित अतिथियों तथा पीजीआई मेडिकल टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।













Total Users : 310429
Total views : 521571