October 14, 2026 1:28 am

October 14, 2026 1:28 am

हरियाणा में निकाय चुनाव: मेयर पदों के लिए ड्रा पूरा, अंबाला में महिला BC-B आरक्षित

चंडीगढ़: हरियाणा में आगामी शहरी निकाय चुनावों को लेकर आरक्षण का ड्रा पूरा कर लिया गया है। पंचकूला स्थित शहरी स्थानीय निकाय (ULB) विभाग के मुख्यालय में आयोजित ड्रा प्रक्रिया की अगुवाई आईएएस अधिकारी वीरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने की।
ड्रा के अनुसार राज्य के तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिए चुनाव होंगे। इनमें अंबाला नगर निगम में मेयर पद महिला BC-B वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर पद ओपन कैटेगरी में रहेंगे।
इसके अलावा, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के लिए भी चुनाव कराए जाएंगे। आरक्षण ड्रा के तहत
रेवाड़ी नगर परिषद: SC (महिला)
धारूहेड़ा: ओपन
उकलाना: महिला (ओपन)
सांपला: ओपन
ड्रा प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही निकाय चुनावों की तस्वीर साफ हो गई है और राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं। राज्य में जल्द ही चुनावी गतिविधियां और अधिक रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है

हरियाणा में तीन नगर निगमों में चुनाव
एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में भी होंगे चुनाव
अंबाला मेयर पद महिला BC-B के लिए आरक्षित
पंचकूला और सोनीपत मेयर पद ओपन कैटेगरी में

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 2 6
Total Users : 429726
Total views : 685182

शहर चुनें