August 30, 2026 8:01 am

August 30, 2026 8:01 am

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ प्रशिक्षण शिविर का समापन

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिए पहचान व प्रशंसा पत्र
कुरुक्षेत्र | कांग्रेस पार्टी के 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन’ प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को कुरुक्षेत्र में विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह शिविर पूर्णतः सुचारू, अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लगातार उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेरक और गरिमामयी उपस्थिति ने प्रशिक्षण शिविर को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कांग्रेस संगठन के भीतर नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करने वाला रहा।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सांप्रदायिकता और देश-विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट संघर्ष पर जोर देते हुए सभी वर्गों, जातियों, धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।
राव नरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को प्रेरणा-स्रोत बताते हुए कहा, “राहुल गांधी जी का संदेश हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। आने वाले समय में कांग्रेस संगठन अभूतपूर्व एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ समाज-विरोधी एवं देश-विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला करेगा।”
उन्होंने मनरेगा के मूल स्वरूप में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने की घोषणा करते हुए कहा कि हर गांव, हर गली और हर शहर में जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन के अभियानों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने की अपील की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य नीतियों, उपलब्धियों और राष्ट्र-निर्माण की सोच को जन-जन तक पहुंचाना है। जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द में सहभागी बनकर ही कांग्रेस सच्चे अर्थों में उनकी आवाज बन सकती है।
समापन अवसर पर हरियाणा और उत्तराखंड के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र और पहचान पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, हरियाणा सह प्रभारी जितेंद्र भगेल और प्रफुल सहित अनेक वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 5 2
Total Users : 400852
Total views : 646678

शहर चुनें