September 21, 2026 4:29 am

September 21, 2026 4:29 am

PUNJAB: गणतंत्र दिवस पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक व सराहनीय सेवा पदक

डीजीपी गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, केंद्र व राज्य सरकार का जताया आभार
चंडीगढ़, 25 जनवरी। पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पदक (पी.एम.डी.एस.) और सराहनीय सेवा पदक (एम.एम.एस.) से सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजीपी) अन्वेषण (लोकपाल) पंजाब विभू राज, निदेशक ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) पंजाब एल.के. यादव तथा एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह शामिल हैं।
इसी प्रकार, सराहनीय सेवा पदक के लिए चुने गए 15 अधिकारियों/कर्मचारियों में एक आईपीएस अधिकारी—डीआईजी सुरक्षा, राज भवन जसदेव सिंह सिद्धू, तथा पाँच पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें एआईजी एसएसजी रणदीप सिंह मान, डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर सिंह, डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो नवदीप सिंह, एसीपी पीबीआई अमृतसर स्पिंदर कौर और डीएसपी एसपीयू हरिंदरदीप सिंह के नाम प्रमुख हैं।
इसके अतिरिक्त सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरीश कुमार, लेडी इंस्पेक्टर मनजीत कौर, इंस्पेक्टर तलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार, इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह, लेडी सब-इंस्पेक्टर धर्मजीत कौर, सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह तथा एएसआई स्वर्णजीत कौर शामिल हैं।
पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि यह सम्मान पंजाब पुलिस के साहस, निष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने पुलिस बल की सेवाओं को मान्यता देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
डीजीपी ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय मान्यता पुलिस बल के मनोबल को और सुदृढ़ करती है तथा सीमावर्ती राज्य पंजाब में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कर्मियों को और अधिक प्रेरित करती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 3
Total Users : 417353
Total views : 668732

शहर चुनें