June 17, 2026 1:32 pm

June 17, 2026 1:32 pm

HARYANA: जेजेपी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 84 हलका अध्यक्ष घोषित

चंडीगढ़, 25 जनवरी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में 84 हलका अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, एससी सेल के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खटक तथा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद की गईं।

जेजेपी एससी सेल के अंतर्गत अंबाला सिटी से अशोक बलाना, अंबाला कैंट से सुनील माजरा, मुलाना से सुरेंद्र कुमार, नारायणगढ़ से अजय कुमार, भिवानी से हितेश सांवरिया, बवानी खेड़ा से विक्रम बडेसरा, लोहारू से ओमप्रकाश चहड़, तोशाम से संदीप खानकिया, दादरी से सुरेश कुमार और बाढड़ा से फूल सिंह को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
फतेहाबाद से मुकेश कुमार, टोहाना से गुरदास मान, रतिया से रोकी रूपाना, फरीदाबाद से रामनिवास (हनुमाननगर), बल्लभगढ़ से कर्मबीर डिंग, तिगांव से एडवोकेट अनिल, पृथला से सागर कली, फरीदाबाद एनआईटी से सुरेश, बड़खल से रामपाल मानखरी, गुरुग्राम से सोनू चौहान, पटौदी से निरंजन सिंह, बादशाहपुर से उमेश कुमार और सोहना से अनिल कुमार को भी एससी सेल में हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में हिसार से श्रवण कुमार, आदमपुर से उमेद सिंह, नलवा से संदीप बागड़ी, बरवाला से कृष्ण दहिया, हांसी से सोमबीर खोखर, नारनौंद से मास्टर शमशेर सिंह, झज्जर से मंजीत कुमार, बादली से सुनील पटौदा, बहादुरगढ़ से मुकेश (विकास नगर), बेरी से बंटी डीघल, जींद से सतबीर चौहान, उचाना से राजबीर इंदौरा, सफीदों से मोनू कालवा, जुलाना से अतुल कटारिया, नरवाना से संजय राठी, करनाल से राममेहर, इंद्री से साहब सिंह (सरपंच), नीलोखेड़ी से सुनील कुमार, असंध से प्रवीण ललेन, घरौंडा से रामेहर चौरा, कैथल से विजय कुमार, गुहला से बाल कृष्ण, पुंडरी से ओमपाल कौल और कलायत से जसवीर बालू को हलका अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा थानेसर से धर्मबीर सिरसाला, लाडवा से राजकुमार (बीड माजरा), शाहाबाद से अमनदीप मछरौली, पिहोवा से हाकम सिंह, महेंद्रगढ़ से राजाराम दुलौठ, मंडी अटेली से थावर सिंह, नांगल चौधरी से बनवारी लाल कालवा, नारनौल से राजकुमार (जोहर कलां), पलवल से एडवोकेट महावीर, होडल से अजयपाल, हथीन से राज सिंह (मानपुर), पानीपत ग्रामीण से ओम प्रकाश डाहर, समालखा से नवीन मालपुर, इसराना से सुनील कुमार, पंचकूला से अशोक बाल्मीकि, कालका से सुरेंद्र सिंह, रेवाड़ी से मनोज कुमार, बावल से सुमेर सिंह और कोसली से अमरजीत (दीप्तापुर) को नियुक्त किया गया है।
वहीं रोहतक से जगदीश खासा, कलानौर से सुनील पंच, किलोई से सुमित समचाना, महम से जसविंद्र खरकड़ा, सिरसा से संजीव, डबवाली से दीपा सिंह, रानियां से जगशेर सिंह, ऐलनाबाद से एडवोकेट सोहन लाल, कालांवाली से हजिंदर सिंह, सोनीपत से डॉ. गुलशन, बरोदा से महेंद्र सिंह, राई से रितीश, खरखौदा से दिलबाग रोहणा, गन्नौर से सुभाष कुमार, यमुनानगर से गुलाब सिंह, रादौर से जनेश कुमार, जगाधरी से अनिल बाटली और साढौरा से मामचंद (कैटरवाली) को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जेजेपी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 3 2
Total Users : 345432
Total views : 571471

शहर चुनें