August 29, 2026 1:24 pm

August 29, 2026 1:24 pm

HARYANA: MDU सीडीओई ने जनवरी–फरवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश सूचना जारी की

इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना विलंब शुल्क 28 फरवरी तक मौका
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र जनवरी–फरवरी 2026 के लिए इंटरमीडिएट विद्यार्थियों हेतु प्रवेश सूचना जारी कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 28 फरवरी 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीडीओई के निदेशक प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि इस सत्र में विद्यार्थी सीडीओई के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें बीए द्वितीय वर्ष (तीसरा व चौथा सेमेस्टर) एवं तृतीय वर्ष (पांचवां व छठा सेमेस्टर), बी.कॉम द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष, एमए (अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, पत्रकारिता एवं जनसंचार) द्वितीय वर्ष, एम.लिब द्वितीय वर्ष, एम.कॉम द्वितीय वर्ष, एमएससी गणित द्वितीय वर्ष तथा ऑनलाइन मोड में एमएससी गणित और एम.कॉम द्वितीय वर्ष शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 के बाद 10 मार्च तक 1000 रुपये, 20 मार्च तक 2000 रुपये तथा 31 मार्च 2026 तक 3000 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया, प्रॉस्पेक्टस और अन्य विस्तृत जानकारी एमडीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 3 8
Total Users : 400338
Total views : 645945

शहर चुनें