April 6, 2026 7:21 am

April 6, 2026 7:21 am

भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स–निफ्टी में तेजी, निवेशकों में उत्साह

मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। बैंकिंग शेयरों में जारी तेजी और भारत–यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की घोषणा से निवेशकों के सेंटीमेंट्स को सहारा मिला।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 81,892 अंक पर खुला। बाजार खुलते ही इसमें तेजी देखने को मिली। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 595.59 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,453.07 अंक पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ 25,258 अंक पर खुला। सुबह 9:24 बजे निफ्टी 181.40 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,356.80 अंक पर ट्रेड करता नजर आया।
वैश्विक बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। ताजा अपडेट के अनुसार, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.48 प्रतिशत की बढ़त में रहा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी एएसएक्स 200 इंडेक्स लगभग सपाट रहा, हालांकि इसमें हल्की कमजोरी का रुझान दिखा।
अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। एसएंडपी 500 लगातार पांचवें सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निवेशक बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर आशावादी बने रहे, हालांकि कुछ कंपनियों के कमजोर नतीजों और हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखा गया।
एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,978.60 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.91 प्रतिशत चढ़ा, जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
आज आएंगे कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे
बाजार की नजर आज जारी होने वाले दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजों पर टिकी है। जिन प्रमुख कंपनियों के नतीजे आने हैं, उनमें लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टीवीएस मोटर, लोढ़ा डेवलपर्स, एसबीआई कार्ड्स, जीई वर्नोवा टीडी इंडिया, फीनिक्स मिल्स, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, कोचीन शिपयार्ड, ग्लैंड फार्मा, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, टीवीएस होल्डिंग्स, पाइन लैब्स, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस, पिरामल फार्मा, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी और ईक्लर्क्स सर्विसेज शामिल हैं।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 1 4
Total Users : 291414
Total views : 493750

शहर चुनें