August 6, 2026 9:12 am

August 6, 2026 9:12 am

श्री गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती पर उमरी गांव में स्थापित होगी भव्य प्रतिमा

31 जनवरी  को कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में होगा ऐतिहासिक आयोजन, समाज के सभी वर्गों से सहभागिता की अपील
चंडीगढ़/पंचकूला। हरियाणा सरकार द्वारा महान संत, समाज सुधारक एवं मानवतावादी विचारक श्री गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र जिले के उमरी गांव में दिनांक 31 जनवरी 2026 को उनकी विशाल एवं भव्य प्रतिमा की स्थापना का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक विधि-विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही भजन-कीर्तन, शब्द गायन और गुरु महाराज के जीवन व उपदेशों पर आधारित विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। गुरु रविदास जी महाराज के समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।
आयोजन से जुड़े रोशन लाल जागलान (नेता जी) ने समाज के सभी वर्गों, संत-महापुरुषों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और मातृशक्ति से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज के विचार आज भी समाज को कुरीतियों से दूर रहकर समरसता और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन व आयोजन समिति द्वारा समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हो सके। अंत में उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं और समाज के लोगों का अग्रिम धन्यवाद करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 4 9 7
Total Users : 383497
Total views : 623249

शहर चुनें