सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह व डिप्टी मेयर सुमन शर्मा भी रहे उपस्थित
चंडीगढ़, — चंडीगढ़ के नव-निर्वाचित मेयर सौरभ जोशी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेयर सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह तथा डिप्टी मेयर सुमन शर्मा को चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप तीनों के नेतृत्व में चंडीगढ़ की जनता को सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और बेहतर मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम और प्रशासन के आपसी समन्वय से शहर के विकास को नई गति मिलेगी।
भेंट के दौरान चंडीगढ़ के विकास, नागरिक सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।














Total Users : 349140
Total views : 576455