October 12, 2026 4:28 pm

October 12, 2026 4:28 pm

बजट डे पर महंगाई का झटका: 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 1 फरवरी 2026: फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। आम बजट 2026 पेश होने वाले दिन सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। हर महीने की पहली तारीख को होने वाली समीक्षा के तहत 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है, जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
तेल कंपनियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी आज से देशभर में लागू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में नए रेट प्रभावी हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब 50 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
जानिए 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए दाम
1 फरवरी 2026 में दाम
शहर
जनवरी 2026 में दाम
बदलाव
दिल्ली
₹1691.50
₹1740.50
₹49
मुंबई
₹1642.50
₹1692.00
₹49.50
कोलकाता
₹1795.00
₹1844.50
₹49.50
चेन्नई
₹1849.50
₹1899.50
₹50
2026 में दूसरी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम
यह साल 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले जनवरी 2026 में भी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर के दामों में 111 रुपये की बढ़ोतरी की थी। तब दिल्ली में यह सिलेंडर 1580 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो गया था। वहीं, कोलकाता में 1684 रुपये से 1795 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये से 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये हो गया था।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस
राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 अप्रैल 2025 से स्थिर बनी हुई हैं।
दिल्ली: ₹853
मुंबई: ₹852
कोलकाता: ₹879
चेन्नई: ₹868
बजट के दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 4 0
Total Users : 429240
Total views : 684475

शहर चुनें