June 15, 2026 3:17 pm

June 15, 2026 3:17 pm

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर दी जान

टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में रात करीब ढाई बजे की घटना, आत्महत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर में रहने वाली तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंज़िल की बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बहनें देर रात बालकनी में आईं, एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और एक साथ नीचे कूद गईं। नीचे गिरने की तेज़ आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो तीनों बच्चियां खून से लथपथ हालत में ज़मीन पर पड़ी मिलीं।
मौके पर ही हुई मौत, अस्पताल में किया गया मृत घोषित
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल, लोनी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तीनों बहनें नाबालिग बताई जा रही हैं।
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच
सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल सिंह ने बताया कि
“4 फरवरी 2026 को रात करीब 02:15 बजे पीआरवी से सूचना मिली कि थाना टीलामोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी के टावर बी-1, फ्लैट नंबर 907 की नौवीं मंज़िल से तीन बच्चियों के कूदने की सूचना है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। तीनों बच्चियों को अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”
पुलिस के अनुसार, सोसाइटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही तीनों बहनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

ऑनलाइन गेम एंगल की भी जांच
सोसाइटी निवासी राहुल ने दावा किया है कि तीनों बहनें एक कोरियन ऑनलाइन गेम खेला करती थीं, जिसमें अलग-अलग तरह के टास्क दिए जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी टास्क के दबाव में यह कदम उठाया गया हो, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हर एंगल से जांच का दावा
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर सभी पहलुओं—पारिवारिक स्थिति, ऑनलाइन गतिविधियां और मानसिक स्वास्थ्य—की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही स्थिति साफ हो पाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 7 7
Total Users : 344077
Total views : 569455

शहर चुनें