August 30, 2026 8:06 am

August 30, 2026 8:06 am

पंजाब यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो. रेणु विग के पिता जे.डी. चीमा का निधन

शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व हिंदू संगठनों ने जताया शोक
चंडीगढ़, 5 फ़रवरी: पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की वाइस चांसलर प्रोफेसर रेणु विग के पिता जे.डी. चीमा का वीरवार प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
जे.डी. चीमा खादी सेवा संघ और आचार्य कुल, चंडीगढ़ से लंबे समय तक जुड़े रहे और सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन की सूचना मिलते ही पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत जे.डी. चीमा का अंतिम संस्कार सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट, चंडीगढ़ में किया गया।
इस अवसर पर पीयू रजिस्ट्रार पी.सी. वर्मा, निदेशक यूआईएचटीएम जसविंदर कुमार, चेयरमैन डॉ. प्रशांत गौतम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पीयू जॉइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम, संगठन मंत्री परविंदर नेगी, विक्रम राठौड़, प्रेजिडेंट गौरववीर, शमशेर सिंह चौहान, आदित्य टकियार, दिनेश चौहान, जिला प्रचारक विक्रम कुमार, युवराज, डिंपल, रेखा मैडम सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, सुरेश चंदेल, संजय टंडन, सांसद किरण खेर, मेयर गौरव जोशी, डिप्टी मेयर जसविंदर सिंह, नरेंद्र लबाना, महंत मनोज शर्मा, पीजीआई के ओएसडी डॉ. वरिंदर गर्ग, पंकज राय, संपादक शशि जैन, राजेश शर्मा सहित कई राजनीतिक, सामाजिक एवं पत्रकार जगत की हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 5 6
Total Users : 400856
Total views : 646682

शहर चुनें