August 30, 2026 7:53 am

August 30, 2026 7:53 am

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सिविल जजों के तबादले, 16 अधिकारियों की नई तैनाती

चंडीगढ़, 5 फरवरी 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रशासन में सुधार और नए न्यायालयों की स्थापना को ध्यान में रखते हुए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 16 सिविल जजों के तबादले व नई पोस्टिंग की गई है।
हाईकोर्ट के आदेश में कहा गया है कि माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों ने इन तबादलों को मंजूरी दी है। कई अधिकारियों को नए न्यायालयों में तैनाती, जबकि कुछ को अतिरिक्त अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
सुश्री रूपा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), पानीपत से ताउरू स्थानांतरित, उन्हें अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में नई अदालत में नियुक्त किया गया है।
सुश्री अनमोल कक्कड़, करनाल से कुरुक्षेत्र भेजी गईं।
कार्तिक शर्मा, फिरोजपुर झिरका से घरौंदा।
ओमेश, पलवल से कुरुक्षेत्र।
हिमांशु जांगड़ा, लोहारू से करनाल।
सुश्री स्मृति, कुरुक्षेत्र से करनाल।
सुश्री बेनिका, रेवाड़ी से ताउरू (नए कोर्ट में तैनाती)।
आशीष कुमार मंडल, पुन्हाना से रेवाड़ी।
चंदरकांत यादव, रेवाड़ी से पलवल।
तनुज हंडुजा, करनाल से असंध।
कुणाल मित्तल, करनाल से इंद्री।
माधव अग्रवाल, करनाल से सिरसा।
जसप्रीत सिंह बेनिपाल, समालखा से जींद।
बवंददीप सिंह, फरीदाबाद से समालखा।
तनुज शर्मा, नूंह से फिरोजपुर झिरका।
अजय पाल सिंह मल्ही, भिवानी से लोहारू।
चार्ज ग्रहण को लेकर निर्देश
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अधिकांश अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना वर्तमान कार्यभार छोड़कर नई तैनाती स्थल पर योगदान देंगे। जबकि क्रम संख्या 1 और 7 पर नियुक्त अधिकारी 6 फरवरी 2026 (पूर्वाह्न) को अपना नया कार्यभार संभालेंगे।
इसके साथ ही संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई न्यायिक दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित की जाए।

Loading Viewer...

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 5 2
Total Users : 400852
Total views : 646676

शहर चुनें