August 29, 2026 3:30 pm

August 29, 2026 3:30 pm

लद्दाख दौरे पर ITBP डीजी शत्रुजीत कपूर, सुरक्षा और सीमा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

लेह, लद्दाख: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने लद्दाख दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लेह में उपराज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर आईटीबीपी की ऑपरेशनल तैयारियों, बलों की तैनाती और सीमा प्रबंधन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।
डीजी आईटीबीपी ने इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला, एससी बार, एसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) 14 कोर से मुलाकात की। बैठक में मौजूदा सीमा स्थिति की समीक्षा की गई तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति बनी।


शत्रुजीत कपूर ने दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात आईटीबीपी के “हिमवीरों” की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल और सूचना साझा करना अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरे को लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#Him

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 4 1 1
Total Users : 400411
Total views : 646063

शहर चुनें