April 5, 2026 1:20 pm

April 5, 2026 1:20 pm

Shahzadpur Illegal Liquor Raid : पुलिस भी रह गई दंग! अंडे की दुकान पर सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलों में बिक रही थी देसी शराब

Police raid at egg shop selling illegal country liquor in soft drink bottles Shahzadpur

Shahzadpur Illegal Liquor Raid : शहजादपुर के नया बस स्टैंड के निकट अवैध रूप से शराब बेचने का एक अनोखा तरीका सामने आया है। अंडे की दुकान की आड़ में शातिर दुकानदार व उनका बेटा लेमन जीरा, कोका कोला, स्लाइस की खाली बोतलों में देसी शराब परोसकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। स्थानीय पुलिस ने दबिश देकर इस मामले का खुलासा किया। ग्राहकों की मांग के अनुसार दुकानदार 160 एमएल से लेकर 2 लीटर तक की बोतलों में शराब बेच रहा था, जिसकी कीमत मात्रा के हिसाब से 20 रुपये से लेकर 200 रुपये या उससे अधिक तय की गई थी। शहजादपुर थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार के बेटे दीपक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को देख भागने लगा आरोपी


सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्राइम स्टेप प्राइवेट स्कूल के पास अंडे की दुकान चलाने वाले दीपक व उसके पिता सीताराम अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। जब पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी तो आरोपी सीताराम पुलिस से बहस करने लगा। इसी बीच आरोपी का बेटा दीपक प्लास्टिक का थैला लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

देसी शराब के ठेके से लेते थे सस्ती शराब, बोतलों में भर बेचते थे


शहजादपुर थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहे थे। वह पास के देसी शराब के ठेके से सस्ती देसी शराब ताजा माल्टा व फौजी नंबर वन देसी शराब लेकर उसे लेमन जीरा व अन्य कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक की खाली बोतलों में भरकर रखते थे ताकि किसी को भी पता न चले। मौके से 5 बोतल माल्टा, फौजी नंबर वन के अधे व पव्वे बरामद किए गए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में लोहरी जीरा, कोका-कोला और स्लाइस की बोतलें मिलीं जिनमें देसी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया है।

यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/5265

 

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 4 8
Total Users : 291148
Total views : 493330

शहर चुनें