August 29, 2026 1:37 am

August 29, 2026 1:37 am

चंडीगढ़ के बाद मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मोहाली: चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मोहाली के मानव मंगल स्कूल, डीएवी स्कूल सहित कई अन्य शिक्षण संस्थानों को ई-मेल के माध्यम से बम धमकी मिलने की सूचना सामने आई है।
धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन सभी संबंधित स्कूलों में पढ़ाई तुरंत स्थगित कर दी गई और बच्चों को सुरक्षित तरीके से घर भेज दिया गया। अभिभावकों को भी तत्काल सूचना देकर विद्यार्थियों को सुरक्षित ले जाने की व्यवस्था की गई।
किसी भी तरह की अफरा-तफरी से बचने के लिए स्कूल परिसरों को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा किए जाने की बात कही गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 1
Total Users : 400071
Total views : 645601

शहर चुनें