May 23, 2026 8:00 pm

May 23, 2026 8:00 pm

कनाडा के टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में फायरिंग, 10 की मौत, 25 घायल

वैंकुवर (कनाडा): कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र टंबलर रिज स्थित टंबलर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को हुई संदिग्ध फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस भीषण वारदात में अब तक करीब 10 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की पुष्टि हुई है। इसे इस क्षेत्र के हालिया इतिहास की सबसे खतरनाक घटनाओं में से एक माना जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार 10 फरवरी को दोपहर करीब 1:20 बजे स्कूल परिसर में फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने अलर्ट जारी कर मौके पर पहुंचकर स्कूल को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
स्कूल के अंदर मिले छह शव
RCMP ने बताया कि हाई स्कूल के अंदर छह लोगों के शव बरामद किए गए। इसके अलावा, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य मृतकों की पहचान और संख्या को लेकर जांच जारी है।

संदिग्ध भी मृत मिला
पुलिस ने पुष्टि की है कि संदिग्ध हमलावर भी मृत अवस्था में मिला है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने खुद को गोली मारकर जान ली। हालांकि, जांचकर्ता इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इस घटना में कोई दूसरा संदिग्ध भी शामिल था।

महिला संदिग्ध का स्केच जारी
पुलिस ने एक संदिग्ध का स्केच जारी किया है, जिसमें भूरी बालों वाली और ड्रेस पहने एक महिला को दिखाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत साझा करें।
इलाके में इमरजेंसी, घरों में रहने की अपील
घटना के बाद टंबलर रिज और आसपास के इलाकों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों के अंदर रहें, दरवाजे बंद रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मेजर क्राइम यूनिट तैनात
जांच के लिए मेजर क्राइम यूनिट समेत RCMP के अतिरिक्त अधिकारियों को तैनात किया गया है। वहीं, स्थानीय स्कूल डिस्ट्रिक्ट के साथ मिलकर छात्रों को सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता और अभिभावकों से मिलाने की प्रक्रिया भी जारी है।

पुलिस का बयान
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर सुपरिटेंडेंट केन फ्लॉयड ने कहा,
“यह स्थिति बेहद गंभीर और तेजी से बदलने वाली थी। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से जांच में हमें काफी मदद मिली। हम पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”
फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस ने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 4 6
Total Users : 323546
Total views : 540257

शहर चुनें