August 29, 2026 3:43 am

August 29, 2026 3:43 am

HARYANA: राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का बड़ा हमला— हरियाणा में गैंगस्टर राज, भाजपा सरकार पूरी तरह फेल

चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार बढ़ते अपराध, रंगदारी और गैंगस्टर गतिविधियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को अपराध, अराजकता और असुरक्षा की आग में झोंक दिया है और पूरा प्रदेश अपराधियों, गुंडों और गैंगस्टरों की कैद में चला गया है।

पूर्व विधायक से 5 करोड़ की रंगदारी, दो दिन का अल्टीमेटम
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रोहतक जिले में पूर्व विधायक बलराज कुंडू से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि अब गैंगस्टरों का आतंक आम जनता से निकलकर जनप्रतिनिधियों के दरवाजे तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि दो दिन का अल्टीमेटम देना कानून-व्यवस्था पर सीधा तमाचा है।

फरीदाबाद में उद्योगपति को AK-47 की गोलियों से धमकी
सुरजेवाला ने फरीदाबाद के मामले को और भी गंभीर बताते हुए कहा कि गोदारा गैंग द्वारा एक उद्योगपति से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है और वार्निंग के तौर पर AK-47 की गोलियां पार्सल में भेजना यह दिखाता है कि अपराधी कितने बेखौफ हो चुके हैं।

पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल
राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज हरियाणा में कारोबारी, दुकानदार, अस्पताल और स्कूल संचालक ही नहीं, बल्कि अब जनप्रतिनिधि भी दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। रंगदारी अब हरियाणा में संगठित अपराध का मॉडल बन चुकी है।

कुंभकर्णी नींद’ में सरकार पर सवाल
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि
“क्या प्रदेश की नकारा भाजपा सरकार की कुंभकर्णी नींद अब भी नहीं टूटेगी? जब सीएम हाउस और मुख्यमंत्री को रंगदारी की धमकी तक आ चुकी है, तब भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।”

कानून-व्यवस्था सिर्फ कागजों में
उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में सरकार, शासन और कानून-व्यवस्था केवल फाइलों तक सीमित रह गई है। लोगों की सुरक्षा अपराधियों की मर्जी पर छोड़ दी गई है और मुख्यमंत्री सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मांग की कि प्रदेश में बढ़ते अपराध पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो, गैंगस्टरों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए जाएं और जनता व जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 0
Total Users : 400080
Total views : 645610

शहर चुनें