August 30, 2026 4:47 am

August 30, 2026 4:47 am

PUNJAB: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई: 4 हजार रुपये रिश्वत लेते नायब कोर्ट रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़, 12 फरवरी: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब होम गार्ड (PHG) के पीसी नायब कोर्ट शरनदीप सिंह को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना श्री मुक्तसर साहिब से संबंधित है।

विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी श्री मुक्तसर साहिब निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि शरनदीप सिंह ने एक अदालती मामले में मदद करने के बदले 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी अलग-अलग मौकों पर शिकायतकर्ता से उसकी जमानत रद्द हुई है या नहीं, इसकी जानकारी देने के लिए रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 2
Total Users : 400792
Total views : 646592

शहर चुनें