April 8, 2026 5:47 am

April 8, 2026 5:47 am

हरियाणा में मौसम का मिला-जुला मिजाज, 16 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम

हरियाणा | चंडीगढ़ ब्यूरो
हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। दिन के समय हल्की धूप की तपिश महसूस की जा रही है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि इसके बावजूद कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

11 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक अंबाला में 11.1°C, रोहतक में 10.8°C, भिवानी में 12.8°C, फरीदाबाद में 12.0°C, गुरुग्राम में 11.3°C, जींद में 10.6°C, कैथल में 10.1°C, पानीपत में 10.5°C, कुरुक्षेत्र में 11.4°C, नूंह में 12.4°C और रोहतक में 11.4°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। वहीं, सोनीपत में सबसे कम 6.6°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे कुछ इलाकों में हल्की ठंड के बने रहने के संकेत मिलते हैं।

दिन में हल्की गर्माहट, भिवानी सबसे गर्म
प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। भिवानी में 26.4°C, फरीदाबाद में 25.9°C, नूंह में 25.7°C और सोनीपत में 25.3°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.4°C भिवानी में दर्ज हुआ। हालांकि ठंडी हवाओं के चलते गर्मी का असर ज्यादा तेज नहीं है।

17 फरवरी से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
इसके प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव आने और हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं। यदि यह सिस्टम सक्रिय होता है तो तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड की वापसी संभव है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 2 4 6 6
Total Users : 292466
Total views : 495200

शहर चुनें