June 15, 2026 4:57 pm

June 15, 2026 4:57 pm

PUNJAB: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: लुधियाना में दो सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशन अधिकारी और एक ट्रेड असिस्टेंट 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़, 13 फरवरी 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला उद्योग केंद्र, लुधियाना में तैनात दो सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशन अधिकारियों और एक ट्रेड असिस्टेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशन अधिकारी जसपाल सिंह, रिशव गर्ग तथा ट्रेड असिस्टेंट अंतरप्रीत सिंह शामिल हैं। तीनों को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि फोकल प्वाइंट, लुधियाना निवासी एक उद्योगपति की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता फोकल प्वाइंट क्षेत्र में एक प्रोडक्शन यूनिट चलाता है और उसने अपनी यूनिट के प्रोडक्शन सर्टिफिकेट में सही तिथि दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था।
प्रवक्ता के अनुसार, प्रमाणपत्र जारी करने के बदले आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की।
शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 1 7
Total Users : 344117
Total views : 569504

शहर चुनें